यूपी के उन्नाव जिले में फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के भुठिया गांव निवासी 25 वर्षीय वितिन पुत्र भैयालाल का गांव निवासी 22 वर्षीय युवती से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों शादी करना चाह रहे थे। परिवार के विरोध पर दोनों 3 दिन पहले रविवार को घर से निकल गए।
विज्ञापन
परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे। तीन दिनों तक खोज के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चल सका। बुधवार दोपहर गांव निवासी वीरू सिंह के खेत में लगे शीशम के पेड़ से दोनों के शव एक ही रस्सी से लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की और शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेजा।
लोगों में दोनों की हत्या कर शव लटकाए जाने की भी चर्चा है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच सामने आने की बात कह रही है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।