उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के खिलाफ शुक्रवार को जिले की अलग-अलग न्यायालयों में चल रहे पांच मुकदमों की सुनवाई हुई। दिल्ली पुलिस कड़ी सुरक्षा में पुलिस वाहन से चाचा को तिहाड़ जेल से लेकर उन्नाव आई।
विज्ञापन
दोपहर 1:30 बजे विभिन्न न्यायालयों में शुरू हुई पेशी की प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चली। सुरक्षा को देखते हुए खुफिया पुलिस को भी लगाया गया। सुबह से ही न्यायालय परिसर भारी पुलिस फोर्स व पीएसी तैनात रही। पेशी के दौरान किसी को पीड़िता के चाचा के आसपास नहीं जाने दिया गया।