फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड: दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के पैरोकार को मिली सुरक्षा, कुलदीप सेंगर ने करवाया था हमला

Sun, 01 Sep 2019 10:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
मीडिया से बात करते कुलदीप सिंह सेंगर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उन्नाव के विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता के चाचा के पैरोकार पर हुए हमले के आरोप में दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पीड़ित पैरोकार की ओर से की गई सुरक्षा की मांग पर एलआईयू और थाना पुलिस की जांच के बाद उसे एक गनर उपलब्ध कराया गया है। 

विज्ञापन


29 अगस्त को दुष्कर्म पीड़िता के चाचा का पैरोकार (रिश्तेदार) मुकदमों की पैरवी के सिलसिले में उन्नाव कचहरी वकील से मिलने आया था। यहां से लौटते वक्त शाम करीब छह माखी के बेलसी चौराहे पर हो रहा दंगल (कुश्ती) देखने के लिए रुक गया। शाम 7 बजे करीब बाइक से घर की ओर जा रहा था।

Trending Videos
विज्ञापन

भारी सुरक्षा के बीच उन्नाव कोर्ट पहुंचा दुष्कर्म पीड़िता का चाचा - फोटो : अमर उजाला
रास्ते में दो बाइकों में सवार विधायक कुलदीप  सेंगर के सहयोगी माखी के गढ़ी मोहल्ला निवासी पांच लोगों ने रास्ते में उस पर हमला करने की कोशिश की। उसके भागकर घर पहुंचने पर सभी असलहों से लैस होकर उसके घर पहुंचे और बेरहमी से पिटाई की।

पीड़ित पैरोकार ने अगले दिन एसपी को शिकायती पत्र देकर हमला करने वाले गांव के गढ़ी मोहल्ला निवासी बालेंद्र सिंह, रोहित सिंह, चंद्रभान सिंह, धर्मेंद्र सिंह व दो अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर की। एसपी के निर्देश पर माखी पुलिस ने आरोपियों पर बलवा, जान की धमकी, मारपीट और गाली-गलौज की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू की थी।

माखी एसओ राजबहादुर ने बताया कि जांच में पैरोकार से मारपीट की पुष्टि होने पर आरोपी बालेंद्र सिंह, व धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरआई सुभाष चंद्र मिश्र ने बताया कि रविवार को ही आदेश आया है। एक गनर पैरोकार को दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें