फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: टूटी सड़क से खंती में पलटी कार, कानपुर निवासी दो चचेरे भाइयों की मौत, दो लोग घायल

Thu, 07 Nov 2024 12:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: सड़क दुर्घटना में कार सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुआ के अंतिम संस्कार में शामिल होकर कानपुर लौटते समय गढ़ेवा-सिकिठियापुर मार्ग पर कार खंती में पलट गई। हादसे में दो चचेरे भाई की मौत हो गई जबकि एक चचेरा भाई और भतीजा घायल हुए हैं। भगवंतनगर के पूर्व दिवंगत विधायक देवकीनंदन चौधरी के तीन भाइयों का परिवार कानपुर किदवई नगर में रहता है। बीघापुर के टेढ़ा गांव निवासी बुआ कमला सिंह का निधन हो गया था।
विज्ञापन


कानपुर निवासी भतीजे रविनंदन चौधरी (52), बृजेंद्रनंदन चौधरी (62), आशीषनंदन उर्फ मन्नू (55) और ब्रजेंद्र नंदन का बेटा आनंद उर्फ छोटू (43) अपनी कार से गढ़ेवा घाट अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। शामिल होने के शाम करीब छह बजे, गढ़ेवा-सिकिठियापुर (प्रयागराज हाईवे को जोड़ने वाला) मार्ग से कानपुर लौट रहे थे। बाढ़ से क्षतिग्रस्त मार्ग पर पहुंचने के लिए खेत से सड़क की तरफ कार चढ़ा रहे थे तभी बाइक सवार को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पानी भरी खंती में पलट गई। हादसे के वक्त कार आनंद चला रहे थे।

ग्रामीणों ने कार के शीशे तोड़कर सभी को निकाला और स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने बृजेंद्रनंदन और आशीषनंदन को मृत घोषित कर दिया। जबकि रविनंदन चौधरी और आनंद को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, हालांकि परिजन दोनों को कानपुर लेकर चले गए। थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्रा ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

तीन साल से क्षतिग्रस्त है मार्ग
बीघापुर तहसील के गढ़ेवा गांव के सामने गंगा नदी पर बने पुल को जोड़ने वाली सड़क बीघापुर को कानपुर के सिकिठियापुर गांव के सामने कानपुर-प्रयागराज हाईवे से जोड़ती है। पुल को जोड़ने वाली सड़क (अप्रोच रोड) तीन साल पहले आई बाढ़ में कट गया था। शासन प्रशासन की लापरवाही से अब तक इसका निर्माण नहीं हो सका है। इस मार्ग पर अक्सर हादसे होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें