फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: बृजभूषण शरण सिंह का तीखा हमला, बोले- CJP का प्रदर्शन देश के खिलाफ साजिश, एलन मस्क पर भी साधा निशाना

Fri, 16 Oct 2026 12:35 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने सीजेपी के लहरा दो तिरंगा विरोध प्रदर्शन को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा आंदोलन एलन मस्क के इशारे पर देश के खिलाफ रची गई एक बड़ी साजिश है। उन्होंने विदेशी ताकतों पर अपनी शर्तों पर व्यापार करने और ऐसे आंदोलनों को हवा देने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सेंट्रल पार्क में सीजेपी के लहरा दो तिरंगा विरोध प्रदर्शन पर तीखा बयान दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि यह पूरा आंदोलन एलन मस्क के इशारे पर संचालित किया जा रहा है और यह देश के खिलाफ एक बहुत बड़ी सोची-समझी साजिश है।

विज्ञापन

बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारे देश की तुलना बेवजह बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे देशों से की जा रही है, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि देश के इतिहास में यह पहला मौका है जब सुप्रीम कोर्ट को डराने के नापाक इरादे से इस तरह का मार्च आयोजित किया गया है, जो पहले कभी नहीं देखा गया था।

Trending Videos
विज्ञापन

विदेशी ताकतों और व्यापारिक शर्तों पर साधा निशाना
भाजपा नेता ने विदेशी ताकतों पर हमला बोलते हुए कहा कि ये वही लोग हैं] जो भारत जैसे विशाल देश में व्यापार तो करना चाहते हैं, लेकिन केवल अपनी शर्तों पर। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे ही विदेशी तत्व इस तरह के आंदोलनों को बढ़ावा दे रहे हैं और देश की आंतरिक व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें