फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: बीटेक छात्र ने बनाई ऑटोमेटिक सैनिटाइज मशीन, आसपास से निकलने पर सेंसर से होगी स्टार्ट

Sun, 05 Jul 2020 04:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
कोरोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन
उन्नाव के बिछिया गांव के बीटेक छात्र ने ऑटोमेटिक सैनिटाइज मशीन तैयार कर सीएचसी में स्थापित की है। जिससे अस्पताल में गुजरने वाले मरीजों के अलावा अस्पताल कर्मी ऑटोमेटिक सैनिटाइज होंगे। बिछिया गांव निवासी दीपक राजपूत बिजनौर के इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक (इलेक्ट्रिकल) का छात्र है।
विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान घर वापस आ गया। अपने काबिलियत व सोच के जरिए होल्डिंग पाइप खरीदकर ऑटोमेटिक नोजल स्प्रे सैनिटाइज मशीन बनाने के प्रयोग में जुट गया। कानपुर शहर के सागर मार्केट से इलेक्ट्रिकल यंत्रों को खरीदकर एक पखवाड़ा में ऑटोमेटिक सैनिटाइज यंत्र तैयार कर दिया।

शनिवार को सीएचसी के कोविड वार्ड के द्वार पर इसे लगाया है। दीपक राजपूत ने बताया कि सैनिटाइज यंत्र में लगा सेंसर लोगों के आने-जाने पर मशीन को खुद ही चालू कर देगा। तीन सेकेंड बाद खुद बंद हो जाता है।
विज्ञापन


दीपक ने बताया कि एक लीटर सैनिटाइजर करीब दो सौ लोगों को सैनिटाइज करेगा। इसे बनाने में महज 2500 रुपये लागत आई है। जिसे सीएचसी के कोविड अस्पताल को भेंट किया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. आरपी सचान व अस्पताल कर्मियों ने इंजीनियरिंग छात्र के हुनर की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें