फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: धूमधाम से मनाया जाएगा आजादी का अमृत महोत्सव, फहराए जाएंगे 100 फीट ऊंचे 17 राष्ट्रध्वज

Thu, 30 Jun 2022 07:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन के महानायकों के नाम पर इन राष्ट्रध्वजों को फहराया जाएगा। ताकि आम जनमानस महापुरुषों के बलिदान व त्याग को और अच्छे तरीके से समझ और जान सके। 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
सीडीओ दिव्यांशु पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने इसकी रूपरेखा तैयार की है। शासन के निर्देश पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत चार लाख तिरंगे लगाने की योजना है। साथ ही जिले के सभी 16 ब्लॉक मुख्यालयों पर शहीद स्मारक के पास 100 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया जाएगा।
विज्ञापन


शहर में बाइपास तिराहा स्थित बालिका वाटिका में भी 100 फीट ऊंचा राष्ट्रध्वज लहराएगा। गुरुवार को सभी खंड विकास आधिकारियों के साथ बैठक कर सीडीओ ने इसकी कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया है। सीडीओ ने बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन के महानायकों के नाम पर इन राष्ट्रध्वजों को फहराया जाएगा। ताकि आम जनमानस महापुरुषों के बलिदान व त्याग को और अच्छे तरीके से समझ और जान सके। 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें