उन्नाव-हरदोई मार्ग पर फिर कटा अस्थायी रास्ता
- फोटो : amar ujala
उन्नाव-हरदोई मार्ग पर दोस्तीनगर के पास पुलिया निर्माण की सुस्त रफ़्तार और लापरवाही ने हजारों राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार दोपहर नहर में पानी का बहाव बढ़ते ही निर्माण एजेंसी द्वारा बनाया गया वैकल्पिक रास्ता एक बार फिर बह गया, जिससे मुख्य मार्ग पर सीधा संपर्क पूरी तरह टूट गया है। इससे फिर गांवों से वाहन निकल रहे हैं।
बताया जा रहा है कि उन्नाव-हरदोई मार्ग पर दोस्तीनगर में निर्माणाधीन पुलिया के पास निर्माण एजेंसी ने पतले पाइप डालकर वैकल्पिक रास्ता बनाया था। सात दिन पहले नहर में पानी आने से वह कट गया था। चार दिन पहले ठेकेदार ने सही तरीके से वैकल्पिक रास्ता बनाने के बाद नहर में बंधा लगाकर पतला रास्ता बनाया था। इससे छोटे वाहन निकलने लगे थे।