फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कमिश्नर ऑफिस के पास टावर पर चढ़ी महिला, जेल में बंद पति को रिहा करने की जिद, पुलिस ने नीचे उतारा

Tue, 12 May 2026 02:16 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कोतवाली थाना क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट के तहत जेल में बंद अपने पति की रिहाई की मांग को लेकर एक महिला पुलिस कमिश्नर कार्यालय के पास टावर पर चढ़ गई।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ी महिला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय के पास एक महिला ने टावर पर चढ़कर पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए। महिला अपने पति को जेल से छुड़ाने की मांग कर रही थी, जिस पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

सचेंडी निवासी राकेश सिंह निहार को 11 नवंबर 2025 को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। राकेश पर एक 16 साल की किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप था। हालांकि युवक ने शादी के दस्तावेज पेश किए थे, लेकिन जांच में लड़की के नाबालिग निकलने पर पुलिस ने उस पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था।

विज्ञापन

">http://



आज कोर्ट में मामले की सुनवाई थी

टावर पर चढ़ी महिला खुद को राकेश की पत्नी बता रही है। उसका कहना है कि जब तक उसके पति को जेल से बाहर नहीं लाया जाता, वह नीचे नहीं उतरेगी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि आज कोर्ट में मामले की सुनवाई थी। पुलिस अधिकारियों ने महिला को समझाने के बाद नीचे उतारा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें