तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में मारी टक्कर
शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह बेटे मोनू (28) के साथ बरबट गांव में इंजेक्शन लगवाने गई थी। वापस लौटते समय आवास विकास स्थित विशाल मोटर्स के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों उछल कर सड़क पर जा गिरे। भागने के प्रयास में डंपर उन्हें रौंदता हुआ आगे निकल गया।
शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मां-बेटे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। लखनऊ बाइपास पर मौजूद पुलिस ने भाग रहे चालक को डंपर समेत पकड़ लिया है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतका के एक बेटी मोहिनी है, जो अविवाहित है। मोनू पिता के साथ पेंटिंग का काम करता था। उसकी दो साल पहले ही शादी हुई थी। पति मोनू की मौत पर पूजा रोकर बेहाल है। मोनू के कोई संतान नहीं है।