कोहरे के चलते आपस में भिड़े हैं वाहन
हादसे की सूचना पर यूपीडा टीम के साथ बांगरमऊ और बेहटामुजावर पुलिस ने आनन फानन सुरक्षा इंतजाम करते हुए हालातों का रेस्क्यू शुरू कराया। डेढ़ घंटे बाद क्षतिग्रस्त वाहनों का रेस्क्यू कर आवागमन बहाल कराया जा सका। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते वाहन आपस में भिड़े हैं। अलग-अलग गाड़ियों के 13 लोग घायल हुए थे। सभी का उपचार चल रहा है।
http://
हादसे में यह हुए घायल
वाहनों की आपस में टकराने से घायल होने वालों में सुल्तानपुर जिले के राजेंद्र नगर निवासी रत्नेश चौरसिया (20) पुत्र विश्वनाथ, हरियाणा के हिसार निवासी लीला (27) पुत्र जयपाल, बिहार के बेगूसराय निवासी रितेश (25) उसका भाई विक्रम (28) पुत्र गोविंद, अमेठी के निमियापुर निवासी रेनू यादव (37), पत्नी रामशरण, प्रमिला (38) पत्नी शंकर, सोनिया (30) पुत्री राजाराम यादव, प्रमोद (35) पुत्र राजाराम यादव, महाराजगंज जिले के किशनपुर मितौली गांव निवासी दीपू (22) पुत्र मोहन जायसवाल, उनकी मां लक्ष्मीना (60), खेमरियाकला विंध्याचल निवासी नीतिश मिश्रा (35) पुत्र रामजी खेमरिया कला, इटावा जिले के मलायन बढ़पुर निवासी विवेक (26) श्रीराम और शिवम (26) पुत्र राकेश शामिल हैं।