घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
कन्नौज जिले के तालग्राम कोतवाली क्षेत्र में गुरुग्राम से लौटे युवक का शव गांव से बाहर पेड़ पर फंदे के सहारे गुरुवार सुबह लटका मिला। सड़क किनारे युवक की बाइक हेलमेट और बैग भी मिला है, लेकिन परिवार के लोग मौत की वजह नहीं बता पा रहें हैं।
क्षेत्र के आसफपुर पट्टी निवासी अंकित पाल (26) के पिता घनश्याम की बचपन में ही मौत हो गई। चाचा धर्मेंद्र ने परवरिश की थी। परिवार के अनुसार गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता था। उसकी चचेरी बहन की मार्च में शादी होनी है। चाचा को बताया था कि घर आकर शादी का इंतजाम करेंगे।