फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: अनियंत्रित होकर कार दूसरी लेन में घुसी, दूसरी गाड़ी से टकराई…बैंक मैनेजर की मौत, पांच घायल

Tue, 01 Apr 2025 01:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: औरास थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर कार दूसरी लेन में घुस गई और दूसरी गाड़ी से टकरा गई। हादसे में बैंक मैनेजर की मौत हो गई, जबकि दंपती व बच्चों सहित परिवार के पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
unnao road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में एक्सप्रेसवे के रास्ते लखनऊ जा रहे कन्नौज जिले में तैनात एसबीआई के शाखा प्रबंधक को झपकी आने से तेज रफ्तार कार डिवाइडर की ग्रिल तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई। इसी दौरान लखनऊ से आगरा की ओर जा रही कार में टकरा गई। सोमवार देर रात हुए इस हादसे में बैंक मैनेजर की मौत हो गई। वहीं, दूसरी कार में सवार हरियाणा राज्य निवासी दंपती, बच्चों सहित पांच लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन

दो घायलों को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। बिहार के पूर्वी चंपारण जिला निवासी प्रमोद कुमार रवि (37) पुत्र मोतीलाल पंडित कन्नौज जिले के सरायमीरा जीटी रोड स्टेट बैंक में एक साल से शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात थे। वर्तमान में पत्नी सीमा और दो बच्चों, मृत्युंजय और अमृत के साथ लखनऊ में रह रहे थे।  31 मार्च को क्लोजिंग होने से बैंक का काम निपटाकर देर रात करीब दस बजे कार से लखनऊ जा रहे थे।

झपकी आने से कार हुई थी अनियंत्रित
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हरदोई जिले के कासिमपुर थाना में जाहिदपुर गांव के सामने झपकी आने से उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई और लखनऊ से आगरा की ओर जा रही कर में टकरा गई। हादसे में शाखा प्रबंधक और दूसरी कार में सवार हरियाणा प्रांत के फरीदाबाद निवासी कपिल रहीजा (30) पुत्र बाती रहीजा, नई दिल्ली के उत्तम नगर निवासी रूबी (42) पत्नी मधुर सुदर्शन सिंह, पति मधुर सुदर्शन सिंह और बच्चों में इशांत और कविता घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को और औरास सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

गंभीर घायलों को लखनऊ रेफर किया
डॉक्टर ने शाखा प्रबंधक को मृत घोषित कर दिया, जबकि कपिल राहीजा और रूबी की हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। अन्य तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कार सवार सभी बनारस स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर और अयोध्या राम मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। मृतक प्रमोद कुमार रवि के परिजन देर रात में ही औरास थाने पहुंचे। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। पिता बिहार में सरकारी अस्पताल में कंपाउंडर हैं। थानाध्यक्ष भवन सिंह मौर्य ने बताया की घटनास्थल हरदोई जिले में है। घटना की रिपोर्ट वहीं दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें