फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Road Accident: एक्सप्रेसवे पर बस में पीछे से टकराई कार, दरोगा की मौत और सिपाही सहित पांच घायल

Fri, 20 Jun 2025 11:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: बांगरमऊ टोल प्लाजा पर बस चालक के अचानक ब्रेक लगाने से दर्दनाक हादसा हो गया। मामले में कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि घटना में दरोगा की मौत हुई है और सिपाही सहित पांच लोग घायल हैं।
विज्ञापन
Unnao Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ स्थित टोल प्लाजा के पास शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इसके चलते अर्टिगा कार बस में पीछे से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे दरोगा की मौत हो गई, जबकि एक सिपाही सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन

हादसे के बाद बस छोड़कर चालक भाग गया। अमेठी जिले के थाना गुरसहायगंज निवासी सूरज (25) गांव की ही 19 साल की युति को साथ लेकर सात जून को राजस्थान के जोधपुर के गांव पाली लेकर चला गया था। युवती के पिता ने युवक पर बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मंगलवार रात गए थे राजस्थान
लोकेशन मिलने पर अमेठी सदर कोतवाली में तैनात दरोगा मंजीत सिंह (35) एक सिपाही के साथ युवती के मामा थाना संग्रामपुर के गांव  गपवन  निवासी पवन, उसके दोस्त धर्मेंद्र और सुल्तानपुर जिले के थाना बिहार के गांव हरीपुर बंधना निवासी संतोष के साथ मंगलवार रात राजस्थान गए थे।

चालक ने अचानक लगा दी ब्रेक
युवक और युवती को लेकर अमेठी लौट रहे थे। एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ स्थित टोल प्लाजा के पास सुबह साढ़े पांच बजे टोल प्लाजा के पास एक स्लीपर बस के चालक ने अचानक ब्रेक लग दी। इससे कार चला रहे दरोगा मंजीत सिंह नियंत्रित नहीं कर पाए और कार बस में पीछे से टकरा गई।
विज्ञापन

चालक बस छोड़कर फरार
कार में फंसे दरोगा को निकालने में करीब दो घंटे लग गए और उनकी मौत हो गई। युवक, युवती के अलावा, सिपाही, पवन और संतोष घायल हो गए। वहीं, धर्मेंद्र बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद बस के दोनों चालक बस छोड़कर भाग गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें