फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: हाईवे पर ट्रक से भिड़ी कार, घायल यूक्रेन की महिला वेंटिलेटर पर

Mon, 05 Sep 2022 12:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक और विदेशी महिला घायल हो गई। गंभीर हालत में दोनों को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुई विदेशी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सड़क पर खड़े ट्रक में एक कार पीछे से टकरा गई। हादसे में कार सवार विदेशी महिला और चालक घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। घायल महिला यूक्रेन की निवासी बताई जा रही है।

विज्ञापन


हाईवे पर सोहरामऊ थाना क्षेत्र में अशाखेड़ा गांव के पास सड़क पर खड़े ट्रक में कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही ओला टैक्सी कार रात करीब 12 बजे टकरा गई। सूचना पर पहुंचे सोहरामऊ थाना एसओ अमित सिंह ने घायल विदेशी महिला और कर चालक को नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया।

जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने विदेशी महिला की नाक और मुंह से रक्तस्राव होते देखा। हेड इंजरी की संभावना को देखते हुए चालक और महिला को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस में डॉक्टर तुषार चौरसिया की देखरेख में दोनों को कानपुर भेजा गया। विदेशी महिला यूक्रेन की नागरिक है और उसका नाम ओलेसेंड्रा ओजेरोवा बताया जा रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


वेंटिलेटर पर महिला
यूक्रेनी महिला की हालत नाजुक है। सिर पर गहरी चोट है। आंख नहीं खुल पा रही है। वेंटीलेटर पर रखा गया है। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या ने बताया कि न्यूरो साइंसेस प्रमुख डॉ. मनीष सिंह के अंडर में इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें