फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: छुट्टी पर घर आए सिपाही की मौत, चारपाई पर मिला शव…मुंह और नाक से निकल रहा था खून, तीन हिरासत में

Fri, 23 May 2025 03:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: चकलवंशी कस्बे में छुट्‌टी पर घर आए सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव चारपाई पर पड़ा था और मुंह व नाक से खून निकल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
आरक्षी वेदप्रकाश पाल की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के चकलवंशी कस्बे में छुट्टी पर घर आए सिपाही का शव गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर शुक्रवार सुबह छह बजे चारपाई के नीचे पड़ा मिला। सिपाही की आंख और नाक से खून निकलता देख, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। एएसपी और सीओ ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांचकर साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के पुरवा गांव निवासी वेदप्रकाश पाल उर्फ सोनू (35) पुत्र रामलखन साल 2020 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुआ था। पहली पोस्टिंग बहराइच जिले के पुलिस लाइन में थी। वह वाहन डाक का काम देखता था। दो दिन की छुट्टी पर 21 मई को गांव आया था।

कानपुर में रहने वाले दोस्त के घर गए थे तीनों
पिता के मुताबिक, शनिवार को वापसी थी। गुरुवार शाम पांच बजे वेदप्रकाश अपनी भतीजी आरू को गांव के साथी सुरेश और राजकुमार के साथ कार से शुक्लागंज निवासी रिश्तेदार के घर छोड़ने गया था। भतीजी को छोड़ने के बाद तीनों कानपुर में रहने वाले दोस्त के घर गए।

डेढ़ बजे फोन मिलाया, तो बंद मिला

पिता के मुताबिक रात नौ बजे बेटे से फोन पर लौटने की बात हुई, लेकिन वह घर नहीं आया। देर रात डेढ़ बजे फोन मिलाया, तो बंद मिला। उसके दोस्त सुरेश को फोन मिलाया, तो उसने गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर पड़ोसी रामनरेश पाल के खाली घर में रुकने की बात बताई।

पिता ने हत्या का लगाया आरोप
शुक्रवार सुबह वेदप्रकाश का शव घर के बाहर चारपाई पर लहूलुहान हालत में मिला। सबसे पहले रामनरेश के छोटे भाई सेन ने शव देखा , तो उसने साथ सोए राजकुमार को बताने के साथ मृतक के पिता को जानकारी दी। पिता ने बेटे की हत्या की बात कही।

तीनों छत पर सोए थे, रात में शराब भी पी थी

एएसपी प्रेमचंद्र, सीओ सफीपुर मधुपनाथ मिश्र के साथ माखी, सफीपुर और आसीवन पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मृतक के साथी राजकुमार और पड़ोसी सहित तीन को हिरासत में लिया है। राजकुमार ने बताया कि हम तीनों छत पर सोए थे। रात में शराब भी पी थी।

विज्ञापन

तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

वेदप्रकाश नीचे कब आया और साथी सुरेश कब चला गया पता नहीं चला। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई पारस आइटीबीपी में है। मौजूदा समय में छत्तीसगढ़ के रायपुर में तैनात है। मां गायत्री, पत्नी रामरानी हैं। नौ माह की बेटी है। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के साथी सहित तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें