फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझ गया था मुकम्मल न होगी मोहब्बत इसलिए चुनी मौत

Thu, 22 Nov 2018 01:43 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी में कानपुर शहर के किदवई नगर क्षेत्र में मनपसंद शादी न होने से परेशान लोहा कारोबारी ने जो कदम उठाया उसे देख सब हैरान रह गए। यहां लोहा कारोबारी प्रगति कुमार (35) ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


यह घटना किदवई नगर के विनोबा नगर क्षेत्र की है। आत्महत्या करने से पहले प्रगति ने सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें उसने मनपसंद शादी न होने की बात का जिक्र किया। 

बड़े भाई कमल ने बताया कि प्रगति प्रेम विवाह करना चाहता था लेकिन परिवार तैयार नहीं था। इससे वह अवसाद में था। मंगलवार रात मां रानी खाना लेकर पहुंची तो प्रगति का शव कमरे में पंखे से चादर के सहारे लटका मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें