तहरीर के आधार पर दर्ज होगी रिपोर्ट
सुधीर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।मृतक चंदन इंदौर के एक रेस्टोरेंट में काम करता था। दो बच्चों में वैष्णवी पांच और शगुन दो साल हैं। पति की मौत से पत्नी रोशनी और मां बिटान देवी बेहाल हैं। थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घायल का इलाज परिजन करा रहे हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।