फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, साले की मौत...बहनोई घायल, परिजनों का हाल बेहाल

Fri, 08 Mar 2024 02:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: लालकुआं-ऊंचगांव मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के घाटमपुर चौराहे के पास गुरुवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें वाहन की टक्कर से बाइक सवार साले की मौत हो गई, जबकि बहनोई घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में लालकुआं-ऊंचगांव मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के घाटमपुर चौराहे के पास गुरुवार रात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में साला और बहनोई गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने साले को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल बहनोई को जिला अस्पताल रेफर किया गया। 

विज्ञापन

बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। बारासगवर थानाक्षेत्र के चंदनपुर विभौरा निवासी कमलेश कुमार का पुत्र चंदन (26) के चाचा किशन के बेटे के बरात गुरुवार को चिलौली गांव गई थी। चंदन उसी में शामिल होने  बारासगवर थानाक्षेत्र के धनईखेड़ा निवासी बहनोई सुधीर (28) पुत्र गयाप्रसाद के साथ गया था।
लौटते समय रात करीब दो बजे व लालकुआं-ऊंचगांव मार्ग पर घाटमपुर चौराहे के पास वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में साले बहन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉ. पंकज पांडेय ने चंदन को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर दर्ज होगी रिपोर्ट
सुधीर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।मृतक चंदन इंदौर के एक रेस्टोरेंट में काम करता था। दो बच्चों में वैष्णवी पांच और शगुन दो साल हैं। पति की मौत से पत्नी रोशनी और मां बिटान देवी बेहाल हैं। थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घायल का इलाज परिजन करा रहे हैं।  तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें