कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में चल रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव विविधोत्सव 2025 का बुधवार को समापन हो गया। समापन के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। दीपक को मिस्टर और श्रेया को मिस फेस्ट का अवॉर्ड दिया गया। वहीं, आदित्य दुबे को युवा संसद का विजेता चुना गया।
विश्वविद्यालय में पहली बार आयोजित विविधोत्सव का समापन सेलिब्रेटी नाइट के साथ हुआ। बालीवुड गायक अमित गुप्ता ने एक से बढ़कर एक फिल्मी गीत सुनाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन छात्र परिषद के महासचिव रोहित सिंह ने किया। इस मौके पर प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार यादव, प्रो. नीरज कुमार सिंह, प्रो. अंशु यादव आदि मौजूद रहे।
ये बने विजेता
प्रतियोगिता
विजेता
मुख्य कार्यक्रम युवा संसद
आदित्य दुबे
हिंदी वाद-विवाद
वैभव प्रताप सिंह
अंग्रेजी वाद-विवाद
शिवांगी मिश्रा
स्टैंड अप विजेता
अमेय भोईर
मोनो एक्ट विजेता
सुंदरम मिश्रा
चित्र आधारित कहानी लेखन
शिवांगी मिश्रा
स्लम पोएट्री
अक्षिता सचान
अनप्लग्ड संगीत
सचेंद्र सिंह
बैंड वॉर
तरंग बैंड
शास्त्रीय नृत्य
जाह्नवी सिंह
फैशन शो विजेता
आराधना यादव