फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unique Wedding: दुल्हन को दिलाया महारानी वाला फील, हेलीकॉप्टर से उड़ाकर ले गया दूल्हा, देखने उमड़ी भीड़

Tue, 18 Feb 2025 12:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur Special Wedding News: जिले के मुस्करा गांव में अनोखी शादी देखने को मिली है। यहां सबकुछ धूमधाम से हुआ, लेकिन विदाई के समय तो दूल्हे ने सबको चौंका दिया। उसने अपनी दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से करवाई।
विज्ञापन
दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा कराकर ले गया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में हुई एक शादी अनोखी विदाई के चलते चर्चा का विषय बन गई। विदाई, तो आपने बहुत सी देखी होंगी, लेकिन धूमधाम से हुई शादी के बाद एक विदाई ऐसी भी हुई जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। ग्रामीण इसी शादी की चर्चा कर रहे हैं। 

विज्ञापन

जिले के मुस्करा गांव में जहां बारात मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर शहर से आई थी। यहां पर दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा कराकर ले गया। हर लड़के-लड़की का सपना होता है कि वह अपनी शादी को यादगार बनाए।
दुल्हन को विदा कराने हेलीकॉप्टर लेकर पहुंचा दूल्हा
ऐसा ही वाकया आज हमीरपुर जिले में देखने को मिला। यहां अपनी नई नवेली दुल्हन को विदा करने के लिए दुल्हा हेलीकॉप्टर लेकर पहुंचा। दुल्हन मुस्करा गांव के जयेंद्र सिंह सिंह की बेटी है। लड़की का नाम हिमानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन



सैकड़ों की संख्या में उमड़ी भीड़

17 फरवरी को गांव के ही जेपी रिजॉर्ट में हिंदू रीति रिवाज से हरपालपुर के रहने वाले वेदांत पुत्र रमाकांत राजपूत के साथ शादी हुई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में हेलीकॉप्टर देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। हेलीकॉप्टर से हुई ये विदाई जिले भर में चर्चा का विषय बन गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें