यूपी के फर्रुखाबाद जिले में पुलवामा में हुए शहीदों के गम में दूल्हा-दुल्हन ने वरमाला डालने से पहले हाथों में तिरंगा थाम दो मिनट का मौन रखा। इस अनोखी शादी में सभी की आंखें नम हो गईं और जोश में वंदेमातरम के उद्घोष गूंजने लगे।
विज्ञापन
2 of 7
दूल्हा-दुल्हन ने वरमाला डालने से पहले शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
शहनाई की जगह शादी में देश भक्ति के गीत बजते रहे। हाथों में पट्टिकाएं लिए बरातियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। ब्रजेश और कामिनी की यह शादी यादगार हो गई। कस्बा के मोहल्ला प्रताप नगर निवासी रामबाबू चौरसिया की बेटी कामिनी की मंगलवार रात बरात आयी।
विज्ञापन
3 of 7
दूल्हा-दुल्हन ने वरमाला डालने से पहले शहीदों को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
जनपद कन्नौज के सौरिख निवासी रामेश्वर दयाल चौरसिया के पुत्र दूल्हा बृजेश कुमार के द्वारचार की रस्म पूरी की गई। फिर गेस्टहाउस में वर-वधू जयमाल के लिए स्टेज पर पहुंचे। वधू पक्ष की महिलाएं व बराती भी जयमाल देखने को तैयार थे।
4 of 7
डेमो पिक
इससे पूर्व दूल्हा बृजेश ने तिरंगा मंगाने की इच्छा जाहिर की। कहा कि जनपद कन्नौज के थाना सुखसेनपुर क्षेत्र के गांव अजान निवासी सैनिक प्रदीप यादव पुलवामा में शहीद हुए हैं। जो उनके गांव से मात्र 22 किमी दूर के ही निवासी थे। वह अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देकर करेंगे।
विज्ञापन
5 of 7
डेमो पिक
इस पर गेस्टहाउस संचालक श्याम सहयोगी, अरुण गुप्ता ने तिरंगा व नारे लिखी तख्तियों की व्यवस्था की। वर-वधू ने हाथों में तिरंगा थामा और बरातियों ने नारे लिखी तख्तियां। फिर दूल्हा बृजेश ने साउंड पर बज रहे शहनाई गीत भी बंद करवाए और ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी, गीत बजवाया।
विज्ञापन
6 of 7
डेमो पिक
वर-वधू ने नम आंखों से दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वंदे मातरम, भारत माता की जय के साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाए, तो पूरा महौल देश भक्ति में डूबा नजर आया।
इसके बाद वर-वधू स्टेज पर बैठे और जयमाल की रस्म अदा की गई। जयमाल पड़ते ही समारोह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बृजेश ने कहा शहीदों नमन करने साथ उन्हें श्रद्धांजलि देकर वह अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत करेंगे।