यूपी के जालौन जिले में अनोखे अंदाज में हुई शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। रामचरितमानस की चौपाइयों के मंचन व धनुष भंग के बाद दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई।
यूपी के जालौन जिले में बुधवार रात हुआ विवाह जिले में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कदौरा क्षेत्र के कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस में रामचरितमानस की चौपाइयों के मंचन और धनुष भंग के बाद विवाह संपन्न हुआ। 28 फरवरी बुधवार को कामता वर्मा की पुत्री पूनम की बरात रमेड़ी हमीरपुर से आई थी।
विज्ञापन
स्वागत सत्कार के बाद दूल्हे अभिषेक ने रामचरितमानस की चौपाइयों के मंचन और धनुष भंग के बाद दुल्हन को वरमाला डाली। जिस पर बरातियों और जनातियों ने पुष्प वर्षा करते हुए वर-वधू को आशीर्वाद दिया। विवाह कस्बा सहित क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रहा। चारों तरफ लोगों ने इसकी सराहना की। कस्बे के लोगों ने कहा कि कानफोड़ू आवाज के साथ डीजे के चलन पर रोक लगनी चाहिए।