जालौन जिले में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने घर के कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने जब उसके कमरे में शव लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरार खेरा निवासी बाबू का 17 वर्षीय पुत्र रघुवीर बुधवार रात अपने कमरे में सोने की कहकर चला गया।
इसके बाद रस्सी का फंदा बनाकर उसमें अपने जीवन में समाप्त कर ली। परिजनों ने बताया कि उसने 12वीं की परीक्षा पास कर ली थी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।