फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर छात्रावासों की हालत पर रोना आता है, मेरे लिए मंदिर से कम नहीं मेडिकल कॉलेज- डॉ. हर्षवर्धन

Wed, 27 Feb 2019 07:23 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज मेरे लिए किसी मंदिर से कम नहीं है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बुधवार जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर में यहां के जर्जर छात्रावासों के हालात पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन का ध्यान खींचा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के सबसे गरिमामयी मेडिकल कॉलेज के छात्रावासों की हालत बहुत खराब है। वे जब भी कानपुर आते हैं, इन छात्रावासों में जरूर जाते हैं। इनकी जर्जर हालत देखकर रोना आता है।
विज्ञापन

यहीं पर रहकर नौ साल तक संघ की शिक्षा ली- डॉ. हर्षवर्धन

डॉ. हर्षवर्धन यहां मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (चतुर्थ चरण) के तहत सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के शिलान्यास समारोह में बतौर अतिथि शामिल हुए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री और चिकित्सा शिक्षा मंत्री से अपील की कि इन छात्रावासों की हालत सुधारने के जल्द से जल्द प्रयास होने के चाहिए। देश में चौतरफा तरक्की हो रही है। यहां पढ़ने वाले मेडिकल छात्र-छात्राओं को बेहतर और अत्याधुनिक सुविधाएं मिलनी चाहिए।
 
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज मेरे लिए किसी मंदिर से कम नहीं है। यहीं पर रहकर नौ साल तक संघ की शिक्षा ली। छात्रावासों के कमरों में छिपकर संघ की शाखाएं लगाते थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि इस मेडिकल कॉलेज पर भी अपना आशीर्वाद बनाएं रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें