फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट जीएसटी के अधिकारियों ने रोकी कर चोरी, ईमानदारी से काम करने की शपथ ली

Tue, 26 Feb 2019 11:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर वाणिज्यकर विभाग (अब स्टेट जीएसटी) का 71वां स्थापना दिवस मंगलवार को लखनपुर स्थित कार्यालय में मनाया गया। सुबह दस बजे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने राजस्व संग्रह में योगदान करने, कर चोरी रोकने और ईमानदारी से काम करने की शपथ ली।
विज्ञापन


शाम तीन से पांच बजे तक अभिव्यक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रत्येक जोन में राजस्व संग्रह व प्रवर्तन कार्य में सराहनीय कार्य करने वाले अफसरों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसमें ज्वाइंट कमिश्नर राजेंद्र राय, डिप्टी कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, चंद्रकांत रल्हन, हरिमिश्रा, अरुणेश प्रताप सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इसी तरह नियमित टैक्स जमा करने वाले आठ फर्मों और करदाताओं को सम्मानित किया गया। इसमें जाजमऊ स्थित मॉडल इम्पेक्स, माल रोड स्थित वान्या सिक्योरिटीज, केशवपुरम के अकील अहमद, कल्याणपुर के भूपेंद्र सिंह, गोविंद नगर स्थित एक्वासब इंजीनियरिंग, जरीब चौकी स्थित विशाल ऑटो मूवर्स, अकबरपुर की फर्म संतोष मोटर्स, मगरवारा उन्नाव की नीलगिरि फूड रहे।

संचालन शेफाली दीक्षित ने किया। मौके पर एडिशनल कमिश्नर अशफाक अहमद, राकेश कुमार सिंह, कमलेश कुमार वर्मा, आरडी प्रसाद, ज्वाइंट कमिश्नर केएम मिश्रा, उद्यमी उमंग अग्रवाल आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें