फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: गृहमंत्री अमित शाह बोले- सपा बसपा कांग्रेस कितना भी जोर लगा ले पर मंदिर बनने से अब कोई नहीं रोक सकता

Tue, 28 Dec 2021 01:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरदोई जिले पहुंचे। यहां उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरदोई पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को हरदोई जिले पहुंचे। गृहमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज मैदान से रैली को संबोधित किया। अमित शाह ने युवाओं को जिगर के टुकड़े संबोधित करते हुए कहा कि हरदोई भगवान नरसिंह और मदारी पासी, गंगा और गोमती की भूमि है।

विज्ञापन


हरदोई की रैली में भारी जन समूह दिखाता है कि 2014 से 2017, 2019 में भाजपा सरकार बनी और अब 2022 में भी जनता की लहर भाजपा की सरकार बनाएगी। एक समय था जब माफियाओं का राज था, माताओं- बहनों को घर से बाहर निकलने में डर लगता था।

2017 में जब योगी के नेतृत्व में सरकार बनी, सभी माफियाओं और बाहुबलियों को जमींदोज और जेल का रास्ता दिखाया।  भाजपा ने जो कहा वो करके दिखाया। सालों से श्रीराम मंदिर के लिए संघर्ष किया और आज उसे धरातल पर उतारने का काम किया।
विज्ञापन


विपक्ष ताने मारता था की मंदिर वहीं बनाएंगे पर तिथि नहीं बताएंगे। 2019 में मोदी को पूर्ण बहुमत की सरकार बनी और 5 अगस्त को भूमि पूजन कराया। सपा बसपा कांग्रेस कितना भी जोर लगा ले पर मंदिर अब बनने से कोई नहीं रोक सकता।

यह फोर्स तैनात रहा
एसपी अजय कुमार ने बताया कि केेंद्रीय गृहमंत्री की सुरक्षा में तीन एएसपी, 23 डिप्टी एसपी, 30 इंस्पेक्टर, 130 सबइंस्पेक्टर, 800 सिपाही लगाए गए हैं। इसके अलावा तीन कंपनी पीएसी और सीआरपीएफ की 21 सदस्यीय टीम भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें