फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजनेर, सट्टी व मुंगीसापुर क्षेत्र में मिलेगी निर्बाध बिजली

विज्ञापन
सबस्टेशन का लोकार्पण करते विधायक व सांसद प्रतिनिधि - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात/सरवनखेड़ा। नवीन सबस्टेशन बनने से बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। फॉल्ट कम होंगे और ग्रामीण क्षेत्र में निर्बाध बिजली मिल सकेगी। यह बात सोमवार को गजनेर सबस्टेशन लोकार्पण के मौके पर भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार ने कही। यहां वर्चुअल तरीके से मुंगीसापुर व सट्टी में बने नवीन सबस्टेशन का लोकार्पण भी किया गया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि जर्जर तारों को बदलने का काम भी कराया जा रहा है। विद्युत तंत्र सुधार की दिशा में काम तेजी से हो रहा है। जालौन गरौठा लोकसभा सांसद प्रतिनिधि श्याम सिंह सिसौदिया ने कहा कि सौभाग्य योजना में गरीब तबके के लोगों को नि:शुल्क कनेक्शन दिए जा रहे हैं। नवीन सबस्टेशनों से बिजली आपूर्ति से अब बिजली समस्या दूर होगी। जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान ने कार्यक्रम में आए कार्यकर्ताओ को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। यहां अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 1 लाख 14 हजार सौभाग्य कनेक्शन पूर्व में दिए जा चुके हैं। नवीन सबस्टेशनों के बनने से ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। इस दौरान कुछ लोगों ने गंगरौली गांव की बिजली सचेंडी सबस्टेशन से जुड़ी होने पर आपत्ति जताई।
सांसद प्रतिनिधि श्याम सिंह ससौदिया ने अधीक्षण अभियंता से गंगरौली गांव को गजनेर सबस्टेशन से जोड़ने को कहा। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन पांडेय ने कहा कि विद्युत टीमें छापेमारी अभियान में एक बल्ब जलाने पर ग्रामीणों पर भारी जुर्माना लगा देती हैं। जबकि जुर्माना की बजाय ऐसे घरों में सौभाग्य कनेक्शन किए जाने चाहिए। कार्यक्रम का संचालन कमलेश मिश्र ने किया। देवेंद्र सिंह, धुन्नू सिंह, मुनीश बाजपेई, चंदन यादव, महेश सिंह चौहान, बउवा सिंह, जितेंद्र सचान, एक्सईएन रनियां दीपक सिंह, अभिषेक सिंह, एसके लोहाट आदि रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गुल हो गई बिजली
सरवनखेड़ा। गजनेर नवीन सबस्टेशन के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान बिजली गुल हो गई। इस समय पूर्व जिलाध्यक्ष मदन पांडेय लोगों को संबोधित कर रहे थे। माइक की आवाज बंद हो गई तो कुछ सुनाई नहीं पड़ा इस पर मौजूद लोगों ने चुटकी ली कि बिजली विभाग के कार्यक्रम में ही बिजली गुल हो गई। हालांकि विद्युत कर्मी सक्रिय हुए और कुछ ही देर में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। जेई अंबिका प्रसाद ने बताया कि वीसीबी से ट्रिपिंग हो गई थी।
58 गांवों में बिजली आपूर्ति सुधार का दावा
सट्टी, गजनेर व मुंगीसापुर नवीन सबस्टेशन से 58 गांवों को जोड़ा गया है। सट्टी में लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से सबस्टेशन बना है। यहां से सट्टी, नौबादपुर व शाहजहांपुर तीन फीडरों से 24 गांवों को जोड़ा गया है। पूर्व में इन गांवों को जैनपुर सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति होती थी। जैनपुर सबस्टेशन ओवरलोड होने से बिजली आपूर्ति की दिक्कत बनी रहती थी। वहीं, दोहरापुर में लगभग 3 करोड़ रुपये से बनाए गए नवीन मुंगीसापुर सबस्टेशन से 18 गांवों को बिजली आपूर्ति की जा रही है। इसमें मवई, बीबापुर, दोहरापुर, मुंगीसापुर, बलाहरामऊ आदि गांव जुड़े हैं। गजनेर में 3.15 करोड़ रुपये से नवीन सबस्टेशन बना है। कठेठी, कौसम, रघुनाथपुर व डिलावलपुर समेत 16 गांवों को यहां से बिजली आपूर्ति हो रही है। अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि गांवों में बिजली आपूर्ति में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें