फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मांगने पहुंचे फरियादी ने डीएम और सांसद के सामने खाया जहर 

Tue, 25 Apr 2017 10:54 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट मेें जहरीला पदार्थ खाने के बाद जानकारी देता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोजगार न मिलने से आहत एक व्यक्ति ने कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी और सांसद की मौजूदगी में जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। इससे कलक्ट्रेट में हड़कंप मच गया। उसे गंभीर हालत में तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। युवक का कहना है कि वह नौकरी न मिलने से परेशान था। मामला यूपी के उरई (जालौन) जिले का है।  
विज्ञापन

सोमवार दोपहर कलक्ट्रेट पर डीएम नरेंद्र शंकर पांडे, सांसद भानू प्रताप वर्मा  अधिकारियों के साथ स्थापित प्याऊ का शुभारंभ कर रहे थे। उसी समय युवक ने चीखने के बाद जहर खा लिया है। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। डीएम ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि जहरीले पदार्थ का कोई विशेष असर नहीं पड़ा है। वह खतरे से बाहर है। उसने खुद को काेंच कोतवाली के गांव कौशलपुर निवासी बृजेश कुमार (40) पुत्र खेमचंद्र बताया। बृजेश के मुताबिक उसने नौकरी के लिए कई अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली। इससे वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इस बाबत डीएम का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि युवक कौन है और उसने यह कदम क्यों उठाया। उधर, युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें