छात्रवृत्ति की मांग को लेकर सोमवार को कानपुर के सौ से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने समाज कल्याण विभाग अधिकारी के कार्यालय का घेराव कर अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कहा कि उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। गुस्साये प्रदर्शनकारियों ने जिला समाज कल्याण विभाग अधिकारी के रूम में नोटिस चस्पा कर दिया
कानपुर विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) और इससे संबद्ध सैकड़ों कॉलेजों के बी.एड छात्रों की स्कॉलरशिप अभी तक नहीं दी गई है। प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने बताया की इससे पूर्व समाज कल्याण विभाग ने कानपुर विश्वविद्यालय व उनसे मान्यता प्राप्त सभी कॉलेज की बी.एड के छात्रों की स्कालरशिप दी थी। इसके दूसरा वर्ष विश्वविद्यालय ने देर से शुरू किया जिससे रिजल्ट भी लेट हुआ और वह भी त्रुटिपूर्ण था इस त्रुटि के कारण कानपुर के हर कॉलेज के 80 प्रतिशत छात्र -छात्रायें फेल हो गए। कुछ समय बाद त्रुटि सही हुई तो फेल छात्रों को पास किया गया। अब समाज कल्याण द्वारा स्कालरशिप की वेबसाइट बंद कर दी गयी है जिससे कई लोग स्कालरशिप से वांचित रह गए हैं। अगर छात्रों को स्कालरशिप नहीं दी गई तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रिय बाजपेई, अब्दुल कादीर, प्रिया चन्द्रा, स्वप्निल त्रिपाठी, सुनीता, रानी, सौम्या गुप्ता आदि स्टूडेन्ट्स मौजूद थे।