फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: आईएएस अफसर बताकर उन्नाव की महिला अफसर से बेरोजगार ने की ठगी, गिरफ्तार

Tue, 04 Feb 2025 08:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: खुद को हरदोई में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती बता उन्नाव की महिला अफसर से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकॉम पास बेरोजगार युवक ने खुद को आईएएस अफसर बताकर उन्नाव में तैनात एक महिला अधिकारी से ठगी कर ली। एक मैट्रिमोनियल साइट पर अपने बीमार भाई के नाम का इस्तेमाल कर खुद की फोटो अपलोड की। उन्नाव में तैनात महिला अफसर से शादी की बातचीत हुई। इसी दौरान नई तैनाती होने और वेतन न मिलने की बात कहकर युवक ने दो बार में दो लाख, 23 हजार 253 रुपये उन्नाव की महिला अधिकारी से ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर युवक ने साइट पर अपलोड किया गया अपना ब्योरा डिलीट कर दिया। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



हरदोई जनपद से सटे उन्नाव के एक विकास खंड में तैनात महिला अधिकारी ने पुलिस को पांच जनवरी को तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि प्रतापगढ़ के भगवानपुर निवासी मुकेश कुमार पांडेय नाम के शख्स ने एक मैट्रिमोनियल साइट पर खुद को आईएएस बताते हुए आईडी बनाई थी। इस पर उसने अपना फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर खुद को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर हरदोई में तैनात बताया था। महिला अधिकारी ने यह भी बताया था कि उससे शादी की बातचीत चल रही थी। इसी दौरान उसने दो लाख, 23 हजार 253 रुपये ऑनलाइन खाते में लिए थे। रुपये लेने के बाद मुकेश ने अपना तबादला हरदोई से कासगंज हो जाने की जानकारी दी थी और फर्जी स्थानांतरण आदेश भी दिखाया था।
विज्ञापन


मामला दर्ज कर साइबर थाने की टीम ने जांच की तो पता चला कि ठगी करने वाले शख्स का नाम हरिकेश पांडेय है। वह प्रतापगढ़ जनपद के देल्हूपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर मुफरीद गांव का निवासी है। मुकेश पांडेय उसका छोटा भाई है, जो बीमार रहता है। उसके नाम से आईडी बनाकर हरिकेश ने खुद की फोटो लगाई थी। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि साइबर थाने की पुलिस टीम ने घटना का खुलासा किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
Trending Videos

हरदोई डीएम के निरीक्षण की फोटो एडिट कर लगाई अपनी फोटो
हरिकेश पांडेय ने हरदोई के डीएम मंगला प्रसाद सिंह के निरीक्षण की एक फोटो हासिल कर ली थी। सोशल मीडिया पर मिली फोटो को हरिकेश ने एडिट किया। इसमें डीएम के साथ अपनी फोटो दर्शा दी। इसी तरह डीएम के साथ एक और फोटो एडिट कर उसने बना ली थी। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि जांच में दोनों फोटो एडिट कर तैयार किए जाने की बात खुद हरिकेश पांडेय ने बताई है। प्रतापगढ़ में हरिकेश पांडेय का बेहतरीन मकान बना है। इस मकान के एक कमरे को उसने आईएएस अफसर के कार्यालय जैसा तैयार कर रखा है। इसकी जानकारी भी पुलिस को विवेचना के दौरान मिली।

 
विज्ञापन

फ्लैश लाइट लगी कार से जाता था मुलाकात करने, एक पीओ से भी हुआ था ठगी का प्रयास
विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि हरिकेश पांडेय अपनी कार की छत पर लाल नीली फ्लैश लाइट भी लगाए रहता था। इसी कार से वह उन्नाव भी संबंधित अधिकारी से मुलाकात करने गया था। पुलिस ने यह कार 20 जनवरी को ही पकड़ ली थी, लेकिन इसे गोपनीय रखकर पूरे मामले की जांच की जा रही थी। एसपी नीरज कुमार जादौन के मुताबिक मैट्रिमोनियल साइट के जरिये हरिकेश की मुलाकात एक महिला बैंक अधिकारी से भी हुई थी। महिला अधिकारी लखनऊ में पीओ के पद पर तैनात हैं। हालांकि, ठगी की कोशिश होते ही उसे हकीकत पता चल गई। उक्त महिला अधिकारी ने पूरे मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें