फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात के जैनपुर में 25 करोड़ रुपये से हाईवे पर बनेगा अंडरपास

विज्ञापन
कानपुर-झांसी हाईवे पर ‌स्थित नबीपुर गांव जाने वाला मार्ग। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर-झांसी हाईवे पर जैनपुर के पास 25 करोड़ से अंडरपास बनाने का प्रस्ताव है। अभी अंडरपास नहीं होने से लोगों को हाईवे से होकर आना जाना पड़ता है। सैद्धांतिक मंजूरी के लिए प्रस्ताव एनएचएआई के रीजनल ऑफिस को भेजा गया है।
विज्ञापन

नबीपुर में हाईवे दोनों तरफ आबादी है। यहां लोगों को हाईवे क्रास करने में परेशानी उठानी पड़ती है। जबकि अक्सर हादसे होते हैं। हाईवे क्रास से बचने के लिए डेढ़ किमी दूरी पर माती अंडर पास है। जबकि तीन किमी दूर कानपुर की तरफ बारा जोड़ पर अंडरपास बना है।
नबीपुर में हाईवे क्रास के लिए लोग अंडरपास की मांग अर्से से कर रहे हैं। वहीं उद्यमियों ने भी नबीपुर में अंडरपास की मांग उठाई है। उद्योग बंधु की बैठक में चर्चा भी हो चुकी है। एनएचएआई ने रियायतग्राही कंपनी ओबी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड से सर्वे कराया।
विज्ञापन

यहां अंडरपास के लिए जरूरी भूमि की अड़चन पर रियायतग्राही कंपनी ने एक किमी आगे की तरफ जैनपुर में अंडरपास बनाने का प्रस्ताव दिया है। चार लेन के हाईवे पर अंडरपास के लिए 25 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। एनएचएआई के रीजनल ऑफिस से सैद्धांतिक सहमति मिलने पर डीपीआर बनेगी। इसपर वित्तीय मंजूरी ली जाएगी।
हाईवे पर नबीपुर में अंडरपास बनाने की मांग पर सर्वे कराया गया। वहां उपयुक्त स्थान की अड़चन पर कानपुर की तरफ एक किमी आगे अंडरपास का प्रस्ताव किया गया है। इसे सैद्धांतिक सहमति के लिए रीजनल ऑफिस भेजा गया है। कुछ बिंदुओं पर रीजनल ऑफिस से सवाल किए गए हैं। जल्द ही जवाब भेजा जाएगा। -पंकज मिश्र, एनएचएआई पीडी
जैनपुर में अंडरपास से बनी रहेगी दिक्कत
नबीपुर में हाईवे पर अंडरपास बनाने की मांग हो रही है। इधर एनएचएआई ने एक किमी आगे जैनपुर में अंडरपास का प्रस्ताव किया है। लोगों का कहना है कि जैनपुर में एनएचएआई का अधिकृत कट पहले से मौजूद है। यहां से लोग आवाजाही करते हैं।
वहीं नबीपुर में गजनेर से घाटमपुर जाने का मार्ग है। कुछ दूरी पर रठगांव रोड भी है जो मूसानगर व रेऊना नवेड़ी को जोड़ता है। गजनेर रोड पर ही मुख्य बाजार व सब्जी मंडी है। जैनपुर में अंडरपास बनने पर नबीपुर के लोगों की परेशानी बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें