फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत गांव-गांव लगेंगे कैमरे, इस माह निकाले जाएंगे ई-टेंडर, 10 फर्मों का होगा चयन

Thu, 02 Jan 2025 04:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: डीपीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि गांव-गांव कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही है। इस माह ई-टेंडर निकाले जाएंगे। 10 फर्मों का चयन किया जाएगा, जिससे कैमरे खरीदे जाएंगे। वित्त की धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर के साथ ही अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी तैयारी सीडीओ दीक्षा जैन ने शुरू कर दी है। इस माह ई-टेंडर निकालकर 10 फर्मों का चयन किया जाएगा। कैमरे ग्राम पंचायत वित्त की धनराशि से लगाए जाएंगे। कैमरों की निगरानी पुलिस के पास रहेगी।

विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने एक वर्ष पहले सभी ग्राम पंचायतों को कैमरे लगवाने का निर्देश जारी किया था। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत शुरू सीसीटीवी कैमरा लगवाने का अभियान अब पूरे प्रदेश की ग्राम पंचायतों में लागू हो गया है। पहले ये कैमरे प्रमुख चौराहों पर लगाए जाएंगे। इसके लिए डीपीआरओ ने सचिवों को आदेश जारी किए हैं।

Trending Videos

10 फर्मों का चयन किया जाएगा
ज्यादातर कैमरे सार्वजनिक स्थानों पर ही लगेंगे।कैमरों को एकीकृत पुलिस कमांड और कंट्रोल सिस्टम से संबद्ध किया जाएगा। डीपीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि गांव-गांव कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही है। इस माह ई-टेंडर निकाले जाएंगे। 10 फर्मों का चयन किया जाएगा, जिससे कैमरे खरीदे जाएंगे। वित्त की धनराशि खर्च की जाएगी।

विज्ञापन

ये होंगे लाभ
ग्रामीण स्वच्छता अभियान और ग्रामीण स्वच्छता निगरानी के लिए ये कैमरे सहायक होंगे। विशेष अभियान मिशन शक्ति को लागू करने में भी सहायता मिलेगी। मौसम से जुड़ी जानकारी और चेतावनी आम लोगों तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें