कालपी कोतवाली क्षेत्र के मटरा गांव में नवरात्र के पर्व पर सोमवार को भंडारा किया गया था। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए गांव के ही तीन युवक अपनी कार से शामिल होकर कालपी लौट रहे थे, जैसे ही उनकी कार जोल्हुपुर मोड़ के पास पहुंची, तभी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे उसमें सवार आशीष शुक्ला (32), जबकि कार में बैठे उसके साथी गल्ला व्यापारी बाबू सिंह यादव (35) की मौत हो गई, जबकि तीसरा साथी कृष्ण पाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
युवकों की मौत होने की खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक आशीष शुक्ला की शादी इसी साल फरवरी माह में कानपुर देहात के परौख गांव में हुई थी और मृतक आशीष झारखंड में रहकर कॉन्ट्रैक्टर का काम करता था। अभी नवरात्र पर्व को लेकर पिछले 5 दिनों से वह कालपी आया था और यह अपने घर का इकलौता चिराग भी था। मृतक आशीष की पत्नी एवं उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है।