फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, हादसे में दो युवकों की मौत, दो घायल

Fri, 01 Apr 2022 11:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

यूपी में फर्रुखाबाद के शमसाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से दो किशोरों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
भटासा स्टेशन के पास खाई में पलटा पड़ा ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के शमसाबाद में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। गांव अलियापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने टैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबें शवों को बाहर निकाला। वहीं, दो घायलों को अस्पातल भेजा गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि अलियापुर निवासी युवक सरसों की पुआल गांव-गांव से खरीदकर भट्ठों पर सप्लाई करते थे। शुक्रवार सुबह गांव के पड़ोसी जनपद के चालक समेत चार युवक पुआल भरने जा रहे थे।
तभी कायमगंज थाना क्षेत्र के भटासा स्टेशन के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली बेकाबू होकर पलट गया। ट्रैक्टर सवार सभी लोग दब गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जेसीबी से दबे हुए युवकों को बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां 20 वर्षीय अनिकेत और 18 वर्षीय संदीप को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल अनिल और चालक जितेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।   
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम
दोनों युवकों की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे परिजन बच्चों का शव देखते ही बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह परिजनों को ढांढस बंधाया। घर वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें