फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नहर में गिरी तेज रफ्तार बस, हादसे के बाद मची चीख पुकार, ग्रामीणों ने की मदद, महिला की मौत

Tue, 19 Jan 2021 12:07 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
बस नहर में गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात के झींझक से सवारियां लेकर कल्यानपुर कानपुर जा रही निजी बस जुरिया गांव के पास रामगंगा नहर में गिर गई। बस में सवार औरैया निवासी एक महिला की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार अधिक होने की वजह से अनियंत्रित हो गई। ग्रामीणों ने नहर में कूदकर सवारियों को बाहर निकला। बस में करीब 30 से अधिक सवारी थी।
विज्ञापन


अधिकांश को मामूली चोटें आईं। इससे वह निजी अस्पतालों में चले गए। डीएम एसपी ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। झींझक से रूरा होकर शिवली कल्यानपुर रूट पर जाने वाली निजी बस सोमवार दोपहर 30 सवारी लेकर कल्यानपुर (कानपुर) जा रही थी। बस की रफ्तार अधिक होने की वजह से जुरिया गांव के पास अनियंत्रित होकर पानी भरे नहर में गिर गई।

इससे सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे की जानकारी पर जुरिया के अलावा खम्हैला, अकारू आदि गांवों के ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने पानी में कूदकर बस में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरु किया। इसी बीच पुलिस ने क्रेन मंगवा कर बस को बाहर निकलवाया। बस में दबकर देवराव दिबियापुर जनपद औरैया निवासी आशमा (32) की मौत हो गई।
विज्ञापन

वह मायके सरायं गढ़ेवा जा रही थी। महिला के साथ छह वर्षीय बच्ची अलशिफा थी। हालांकि उसे चोटें नहीं आई हैं। मृतका के पिता सरायं गढ़ेवा निवासी चचेरे भाई मोहम्मद नसीम की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके अलावा घटना में पतरसा घाटमपुर के चंद्रशेखर, इनकी पत्नी रामश्री, जलिहापुर मंगलपुर की मैकिन, महाराजपुर किशौरा की सोनी इनके बच्चे आरब व परी, भिखनापुर गजनेर की शैला, इसकी एक वर्षीय बेटी दिव्यांशी, इसके मामा पुखरायां के इंद्रपाल घायल हो गए।

बस में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। वह मौके से चले गए। डीएम डा. दिनेश चंद्र, एसपी केशव कुमार चौधरी, एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी, सीओ डेरापुर आशापाल सिंह, इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह के अलावा रसूलाबाद, डेरापुर, रूरा थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। एसपी केेशव कुमार चौधरी ने बताया कि घटना के बाद चालक व परिचालक फरार हो गए हैं। उनकी तलाश कराई जा रही है। 

 
विज्ञापन

दो घंटे बंद रहा झींझक-रूरा मार्ग में आवागमन 
घटना के बाद झींझक रूरा मार्ग में जुरिया, अकारू, खम्हैला आदि गांवों के पांच सौ से अधिक लोग एकत्र हो गए। साथ ही राहगीरों की भीड़ लग गई। इससे मार्ग में आवागमन बंद हो गया। घटना के बाद पुलिस ने रूरा व झींझक नहर पुल पर रूट डायवर्जन कराया। इससे सिठमरा से मिंडाकुआ होकर वाहन निकल गए। वही झींझक की तरफ से आने वाले वाहन डेरापुर होकर रूरा निकले। इससे वाहनों की लंबी लाइन नहीं लगी, लेकिन वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। 

दुर्घटना में मृत महिला के परिवार को आर्थिक सहायता के लिए एसडीएम को निर्देश दिया गया है। साथ ही प्राइवेट बसों के परमिट व फिटनेस की जांच के लिए परिवहन व पुलिस को निर्देशित किया गया है। बस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
डा. दिनेश चंद्र, डीएम 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें