फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: चाचा ने भतीजी का गला दबाकर मारने का किया प्रयास, बच्चों को मारने पर हुआ था विवाद, अस्पताल में भर्ती

Thu, 17 Oct 2024 01:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: जालौन कोतवाली क्षेत्र के दहगुवा गांव में चाचा ने भतीजी को जान से मारने का प्रयास किया। किशोरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती किशोरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में बच्चों को लेकर हुए विवाद के बाद चाचा ने अपनी भतीजी का गला दबाकर मारने का प्रयास किया। इससे युवती अचेत हो गई। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के दहगुवा गांव निवासी में हबीब की पुत्री निशा (17) का बुधवार की रात उसके ही चाचा फिरोज ने गला दबाने का प्रयास किया। घटना के समय लड़की ने शोर मचाया, जिसे सुनकर घर के लोग एकत्रित हो गए। परिजनों के आने पर चाचा फिरोज मौके से फरार हो गया।
परिजनों ने लड़की की गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत उसे उरई राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। पिता हबीब खान ने बताया कि फिरोज ने उसकी बेटी को जान से मारने का प्रयास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें