यूपी के औरैया जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 200 रुपये के लेनदेन की वजह से चाचा ने भतीजे को मौत के घाट उतार दिया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम खजुवैया में चाचा ने चाकू मारकर भतीजे अजय कुमार (30) पुत्र बृजकिशोर की हत्या कर दी।
विज्ञापन
अजय को खून ले लथपथ देख परिजन अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारोपी चाचा होशियार सिंह पुत्र राधेश्याम की तलाश में जुट गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।