फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिवाली की रात लाइसेंसी रिवॉल्वर से टीचर ने की हर्ष फायरिंग, चाचा-भतीजा घायल

Tue, 29 Oct 2019 02:17 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग से चाचा भतीजा घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर के राठ में दीपावली की रात एक प्राइवेट शिक्षक ने अपनी लाइसेंसी बन्दूक से हर्ष फायरिंग कर दी। वहां से गुजर रहे नगर पालिका का ठेकेदार व उसका भतीजा गोली लगने से घायल हो गया। परिजन दोनों को लेकर कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया है। पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वाले टीचर को बन्दूक सहित मौके से दबोच लिया है।
विज्ञापन


राठ कस्बे के सिकन्दरपुरा मोहल्ला निवासी आदेश खेवरिया (47) पुत्र कन्हैय्यालाल खेवरिया नगर पालिका के निर्माण कार्य में ठेकेदारी करते हैं। बताया कि दीपावली की रात करीब 10 बजे देव स्थान में दिया रखने जा रहे थे। साथ में उनका भतीजा प्रज्ज्वल उर्फ शिब्बू पुत्र रमेश कुमार खेवरिया भी था।
विज्ञापन

जैसे ही वह मोहल्ला निवासी प्राइवेट शिक्षक धर्मपाल के दरवाजे से गुजरे तभी छत पर खड़े धर्मपाल ने अपनी दोनाली बन्दूक से गोली चला दी। गोली जमीन में टकराने के साथ ही उसके छर्रे आदेश के पैर व हांथ में तथा प्रज्ज्वल के पेट में जा धंसे।

दोनों को लहूलुहान हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉ आलोक ने बताया कि गोली के छर्रे लगे हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर किया है। कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें