फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: भतीजी के साथ दुष्कर्म का मामला, आरोपी चाचा ने फांसी लगाकर दी जान, पहले भी काटी थी हाथ की नस

Sat, 25 Feb 2023 10:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

कुठौंद थाना क्षेत्र में भतीजी के साथ चाचा ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता की मां ने थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 
विज्ञापन
दुष्कर्म
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई तहसील के कुठौंद थाना क्षेत्र में भतीजी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी चाचा ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने जब कमरे में शव लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सूचना पाकर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। कुठौंद थाना के एक गांव निवासी युवती ने अपने चाचा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार की दोपहर आरोपी चाचा का शव घर के कमरे में रस्सी के फंदे पर लटका मिला। इससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। परिजनों को घटना पर विश्वास ही नहीं हुआ।

विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिजनों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि वह आपराधिक प्रवृति का था, जिसके चलते उसके ऊपर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। वह अकसर सट्टा खिलवाता था।
विज्ञापन

आरोपी पर कर्ज भी था
इसके चलते उस पर कर्ज भी था। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले भी आरोपी ने जान देने की कोशिश की थी। परिजनों के देख लेने पर उसको बचा लिया गया था, लेकिन शनिवार को उसने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें