फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umesh Pal Hatyakand: विकास दुबे की तरह अतीक की गाड़ी पलट जाए तो आश्चर्य नहीं, भाजपा सांसद सुब्रत पाठक का ट्वीट

Wed, 01 Mar 2023 03:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज

सार

सांसद ने अपने ट्वीट में लिखा है कि उमेश पाल सहित पुलिसकर्मी की हत्या सीधे उत्तर प्रदेश की सरकार पर हमला है। जब विकास दुबे नहीं बचा तो इन दुर्दान्तों का क्या होगा यह बताने की आवश्यकता नहीं है। अब यदि गाड़ी अतीक की भी पलट जाए तो मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा। 
विज्ञापन
भाजपा सांसद सुब्रत पाठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में हुए दोहरे हत्याकांड और उसके बाद सरकार की ओर से हो रही कार्रवाई के बीच कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक के एक ट्वीट ने नया ट्वीस्ट पैदा कर दिया है। उन्होंने कानपुर के विकास दुबे का हवाला देकर लिखा है कि अगर अतीक अहमद की गाड़ी पलट जाए तो उन्हें कोई आश्चर्य नहीं होगा। 
विज्ञापन


सांसद की ओर से किए गए इस ट्वीट के बाद इस प्रकरण को लेकर अलग ही मायने निकाले जाने लगे हैं। सांसद ने अपने ट्वीट में लिखा है कि उमेश पाल सहित पुलिसकर्मी की हत्या सीधे उत्तर प्रदेश की सरकार पर हमला है। जब विकास दुबे नहीं बचा तो इन दुर्दान्तों का क्या होगा यह बताने की आवश्यकता नहीं है। अब यदि गाड़ी अतीक की भी पलट जाए तो मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा। 

दरअसल प्रयागराज में पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके सुरक्षा कर्मी की हत्या में अतीक अहमद, उसकी पत्नी शाइस्ता और बेटों को आरोपी बनाया गया है। उमेश पाल की पत्नी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद सरकार ऐक्शन में है। 
विज्ञापन


पुलिस इस मामले के एक आरोपी अरबाज को मुठभेड़ में ढेर कर चुकी है। बाकियों की तलाश में भी कार्रवाई चल रही है। उसी कड़ी में अहमदाबाद की जेल में बंद अतीक अहमद को यूपी लाकर पूछताछ की जानी है। इसी मामले में सांसद की ओर से किए गए इस ट्वीट को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें