फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umesh Pal Hatyakand: माफिया अतीक के करीबियों पर शिकंजा, मोहम्मद हबीब के घर पर चला बुलडोजर

Thu, 02 Mar 2023 12:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबियों पर एक्शन चल रहा है। इसके तहत चकिया में मोहम्मद हबीब के घर को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या मामले में माफिया अतीक अहमद के करीबियों पर भी शिकंजा कस रहा है। इस मामले के तार बांदा जिले से भी जुड़ रहे हैं। नतीजे में पुलिस ने शहर के गूलर नाका में जफर अहमद की तलाश में दबिश दी है। हालांकि वह पुलिस के हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन

एसपी अभिनंदन के मुताबिक शहर के गूलर नाका निवासी जफर अहमद खान पुत्र मोहम्मद हबीब के चकिया (प्रयागराज) में स्थित घर को पुलिस ने जेसीबी से ध्वस्त करा दिया है। यह ध्वस्तीकरण विकास प्राधिकरण द्वारा की गई है। प्रयागराज से सूचना मिलने पर यहां पुलिस ने जफर के घर मे दबिश दी। वह मौके पर नहीं मिला।
एसपी ने कहा है कि उनकी तलाश की जा रही है। प्रयागराज में हुई कार्रवाई को लेकर स्थानीय पुलिस सत्यापन कर रही है। साथ ही हत्याकांड से जुड़े तार को लेकर भी तथ्य खोज रही है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व भी भारी पुलिस बल ने अलीगंज स्थित ठेकेदार के घर दबिश दी थी।

विज्ञापन
Trending Videos

हत्याकांड के गवाह की हुई थी हत्या
आपको बता दें कि चर्चित बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की शुक्रवार शाम स्वचालित हथियार से गोली मार कर हत्या कर दी गई। उनकी सुरक्षा में लगे दो गनर भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

सुरक्षा में तैनात गनर्स भी मारे गए 
घटना शुक्रवार की शाम 5:15 बजे उस वक्त हुई जब उमेश जिला कचहरी से कार से धूमनगंज स्थित अपने घर पहुंचे थे। घटना के बाद हमलावर बाइक से भाग निकले थे। सुरक्षा में तैनात गनर संदीप निषाद और राघवेंद्र सिंह की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

2005 में हुई थी विधायक की हत्या
बसपा से विधायक रहे राजू पाल की 25 जनवरी 2005 को धूमनगंज इलाके में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उनके रिश्तेदार और दोस्त उमेश पाल मुख्य गवाह थे। उमेश ने लोअर कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में राजू पाल हत्याकांड की पैरवी की थी। इसी कारण अतीक गिरोह से उनकी खुलेआम दुश्मनी हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें