फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कराटे में उमर, निखिल, कृष, रजनी और सानिया प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कॉलेज में शनिवार को हुई सातवीं ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से करीब 250 बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। सीनियर काता स्पर्धा के अंडर 15 व्यक्तिगत वर्ग में उमर अंसारी प्रथम, चैतन्य सिंह द्वितीय और प्रियांशु तृतीय रहे।
विज्ञापन


अंडर 17 वर्ग में निखिल निर्मल प्रथम, आदित्य द्वितीय रहे। जूनियर अंडर 17 वर्ग में कृष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की काता स्पर्धा में रजनी प्रथम, तनु द्वितीय, अंशिका तृतीय रहीं। 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग में सानिया ने प्रथम, हर्षित ने द्वितीय और अनुष्का ने तृतीय स्थान पाया।

प्रतियोगिता में असम, झारखंड, दिल्ली और महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि नीतू टंडन, अंशु व प्रमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर करण रस्तोगी, ऋषिकेश कुमार, सुनील कुमार, विनोद कुमार तथा हेमलता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें