फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भाजपा की लहर, सरकार बनते ही अपराधी हो जाएंगे शांतः उमा भारती

Sat, 11 Feb 2017 05:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उमा भारती
विज्ञापन
मल्लावां हरदोई में भाजपा की केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने क्षेत्र के इसरापुर गाँव में रैली को सम्बोधित करते हुए सपा कांग्रेस के गठबंधन पर जम कर निशाना साधा। उमा ने कहा कि सपा कांग्रेस की नैय्या डूब रही है। सपा-कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही है लेकिन प्रदेश में मोदी की लहर चल रही है।  
विज्ञापन


ढाई साल की केंद्र सरकार पर और किसी भी मंत्री पर अब तक भ्रस्टाचार का एक भी आरोप नही लगा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही 80 प्रतिशत अपराधी शांत हो जायेंगे और बचे 20 प्रतिशत अपराधियो को पुलिस ठीक कर देगी । उन्होंने सपा पर वार करते हुए कहा कि अखिलेश की कोई हैसियत नही है। उनको मुलायम सिंह ने मुख्यमंत्री बनाया था और राहुल गांधी तो फटा हुआ कुर्ता पहनते हैं। किसानो की दुखती रग पर हांथ रखते हुए कहा कि भारत के उत्तर प्रदेश में किसान पिछड़ा है। सरकार बनते कि किसानो की समस्या दूर की जायेगी। कांग्रेस की केंद्र सरकार पर कहा कि मनमोहन सिंह के जमाने में सबसे ज्यादा घोटाले हुए हैं। सरकार बनते ही 15 दिन के अंदर अपराधों पर अंकुश लगेगा और तीन साल के अंदर में प्रदेश के हर गांव में बिजली और सड़के ठीक होगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें