फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूआईईटी के शोभित का प्रोजेक्ट सीएसटी यूपी स्टूडेंट्स ग्रांट में चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सीएसजेएमयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के छात्र शोभित कुमार चौबे के प्रोजेक्ट का चयन सीएसटी यूपी इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स प्रोजेक्ट ग्रांट स्कीम 2025–26 के लिए किया गया है।
विज्ञापन


छात्र का प्रोजेक्ट डिजाइन, फेब्रिकेशन एंड एक्सपेरिमेंटल इन्वेस्टिगेशन ऑफ पैराबोलिक थ्रू सोलर कलेक्टर औद्योगिक प्रक्रिया ताप के लिए उन्नत सौर तापीय तकनीक पर आधारित है। इस परियोजना के माध्यम से ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और नवीकरणीय ऊर्जा के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।

यह प्रोजेक्ट मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. हिरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस उपलब्धि पर विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, यूआईईटी के निदेशक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष सहित अधिकारियों व शिक्षकों ने छात्र को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की परियोजनाएं छात्रों में शोध और नवाचार की सोच को मजबूत करती हैं और समाज के लिए उपयोगी तकनीकी समाधान विकसित करने में सहायक होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें