कानपुर। कानपुर सुपर प्रीमियर क्रिकेट लीग में शुक्रवार को हुए मुकाबलों में पटेल प्रापर्टीज, सेंट जॉन्स इलेवन व जेहरा कंस्ट्रक्शन ने जीत दर्ज की। केसीजी मैदान पर हुए पहले मैच में पटेल प्रापर्टीज ने 20 ओवर में 153 रन बनाए। वहीं रॉयल शमशेर्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 108 रन पर आउट हो गई।
पटेल प्रापर्टीज ने 45 रन से मैच जीता। प्लेयर ऑफ द मैच सरस यादव को चुना गया। आरपीसीए मैदान पर हुए दूसरे मैच में ईस्ट्रन वॉरियर्स ने 16.2 ओवर में 129 रन बनाए। वहीं सेंट जॉन्स इलेवन ने 17.5 ओवर में नौ विकेट पर 130 रन बनाकर मैच एक विकेट से जीता।
प्लेयर ऑफ द मैच अनुराग को चुना गया। आरपीसीए मैदान पर हुए तीसरे मैच में वेलनेस फाउंडेशन ने 18 ओवर में सात विकेट पर 132 रन बनाए। वहीं जेहरा कंस्ट्रक्शन ने 17.2 ओवर में तीन विकेट पर 138 रन बनाकर मैच सात विकेट से जीता। प्लेयर ऑफ द मैच अमन राजपूत रहे।