विश्वविद्यालय के यूआईईटी और आईआईटी के बीच हुआ एमओयू।
- फोटो : संस्थान
कानपुर। शैक्षणिक साझेदारी, अनुसंधान सहयोग और छात्रों की इंटर्नशिप के उद्देश्य से छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (यूआईईटी) और आईआईटी के बीच एमओयू साइन हुआ है।
इस पर आईआईटी से डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. अशोक, केमिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. नितिन कैसथा और विवि की डीन एकेडमिक्स प्रो. बृष्टि मित्रा, डॉ. अभिषेक कुमार चंद्रा एवं डॉ. अरुण कुमार की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।
प्रो. बृष्टि मित्रा ने बताया कि इस एमओयू के तहत यूआईईटी के द्वितीय और तृतीय वर्ष के मेधावी छात्रों को आईआईटी में समर रिसर्च इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा। अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड में संयुक्त शोध परियोजनाओं पर को-सुपरविजन की सुविधा रहेगी। पीएमआरएफ विद्वान छात्रों को उन्नत व्याख्यान एवं मेंटरिंग सत्र देंगे। एमओयू आने वाले पांच वर्षों तक प्रभावी रहेगा।