फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीओडी के समानांतर 80 डी क्राॅसिंग आज और कल बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सीओडी के समानांतर 80 डी क्राॅसिंग मंगलवार और बुधवार को बंद रहेगी। इस गेट के बंद होने से पैराशूट रोड से लाल बंगले की ओर आने-जाने वाले वाहन सवार प्रभावित होंगे। उत्तर-मध्य रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता राजेंद्र सिंह ने बताया कि चंदारी-कानपुर के बीच रेलवे क्रॉसिंग नंबर- 80-डी के पास रेलवे ट्रैक बदला जाएगा। यह कार्य पहले 30 नवंबर से एक दिसंबर तक होना था लेकिन कुछ कारणों से यह नहीं हो सका। अब मरम्मत कार्य के लिए दो दिसंबर को सुबह नौ बजे से अगले दिन तीन दिसंबर की शाम छह बजे तक गेट बंद रहेगा। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन सवार वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें