फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदय देसाई, बेटा सुजॉय और राहुल कोठारी जेल अस्पताल में भर्ती, तीनों दो सप्ताह के भीतर अस्पताल पहुंचे

Wed, 13 May 2020 12:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हीरा कारोबारी उदय देसाई - फोटो : गूगल
विज्ञापन
जेल में बंद बैंक घोटाले के आरोपी हीरा कारोबारी उदय देसाई, बेटा सुजॉय देसाई और रोटोमैक ग्लोबल के निदेशक राहुल कोठारी जेल अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। पिछले दो सप्ताह के भीतर एक-एक कर तीनों को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरू किया गया है।
विज्ञापन


जेलर धीरज सिन्हा ने बताया कि दो सप्ताह पहले उदय देसाई की तबीयत बिगड़ी थी। उसे शुगर और अस्थमा की दिक्कत है। इसके बाद दोनों अन्य आरोपियों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन्हेें भी बीपी और शुगर की समस्या है। जेलर ने बताया कि फिलहाल किसी की हालत गंभीर नहीं है।

कुछ समय पहले तीनों ने बीमारी का हवाला देकर अंतरिम जमानत मांगी थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। जेल अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि तीनों की हालत में सुधार हो रहा है। जरूरत पड़ी तो बाहरी डॉक्टरों से भी सलाह ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें