फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल दहला देने वाला हादसा: फाटक बंद होने के बावजूद ट्रैक पार कर रहे दो युवकों को ट्रेन ने रौंदा, मौत

Fri, 30 Oct 2026 05:33 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: युवक पनकी पड़ाव क्रॉसिंग पर ऊंचाहार एक्सप्रेस की चपेट में आए। हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ।
विज्ञापन
ट्रैक पार करते युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पनकी पड़ाव रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने के बावजूद रेलवे ट्रैक पार करने की लापरवाही दो युवकों की जान ले गई। बृहस्पतिवार रात करीब 7:45 बजे कानपुर से इटावा की ओर जा रही ऊंचाहार एक्सप्रेस ने ट्रैक पार कर रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रेन उसे करीब 100 मीटर तक घसीटती ले गई। इस दौरान उसके ठीक पीछे आ रहा करीब 30 वर्षीय दूसरा युवक भी ट्रेन की चपेट में आ गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान संजीव कुमार उर्फ संजू (35) पुत्र भीखम सिंह के रूप में हुई। वह मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के समान कटरा गांव का रहने वाला था। उसका ससुराल गजनेर में है। दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी। हादसे का पूरा घटनाक्रम क्रॉसिंग पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फुटेज में ट्रेन की चपेट में आने और युवकों के उसकी चपेट में आने का दृश्य बेहद भयावह है। वीडियो देखकर हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। सूचना पर पहुंची जीआरपी पनकी ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दूसरे युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें